DPC के सापेक्ष पुलिस महकमे के 32 PPS अधिकारियों के पदोन्नति आदेश होंगे जल्द जारी, कोई बनेगा ASP तो किसी का बढ़ेगा वेतनमान !!

उत्तराखंड शासन में 14 नवम्बर को आहूत हुई DPC बैठक में विभिन्न 32 अधिकारियों के पदोन्नति पर मुहर लगाई गई है। जिसमे से 1 अधिकारी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के सापेक्ष परफॉर्मा तो एक अधिकारी की ट्रेनिंग पूरी न करने के कारण पदोन्नति स्थगित कर दी गयी है। आगामी एक से दो दिन में DPC के सापेक्ष पदोन्नति आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

DPC में ASP जोधराम जोशी एवं ASP राजन सिंह को 7600 ग्रेड पे पर प्रोमोशन दे दिया गया है। इसके अतिरिक्त 13 ज्येष्ठ उपाधीक्षक ASP रैंक पर पदोन्नत हो जाएंगे।

यह अधिकारी हुए ASP / अपर पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत –

  1. शान्तनु पराशर
  2. आशीष भारद्वाज
  3. पल्लवी त्यागी (परफॉर्मा)
  4. अंकुश मिश्रा
  5. विवेक कुमार
  6. नरेंद्र पंत
  7. अनुषा बडोला
  8. दीपशिखा अग्रवाल
  9. पूर्णिमा गर्ग
  10. जूही मनराल
  11. अविनाश वर्मा
  12. दीपक सिंह
  13. अमित कुमार (परिणामी रिक्ति – पंकज गैरोला के सेवानिवृत्त होने के उपरांत 1 जुलाई 2026 को पदोन्नति दी जाएगी)

इसके अतिरिक्त ज्येष्ठ उपाधीक्षक (6600 ग्रेड पे) पर यह 17 पुलिस उपाधीक्षक हुए पदोन्नत, वंही 17 अधिकारियों से इतर एक अधिकारी की एक ट्रेनिंग पूरी न करने के कारण, ट्रेनिंग पूरी होने तक के लिए प्रोमोशन को स्थगित कर दिया गया है।

  1. प्रमोद शाह
  2. अंकित कंडारी
  3. बलजीत भाकुनी
  4. सुमित पांडे
  5. नितिन लोहानी
  6. अभिनय चौधरी
  7. परवेज अली
  8. विभा दिक्षित
  9. अस्मिता ममगाईं
  10. रीना
  11. ओसिन जोशी
  12. विमल प्रसाद
  13. विमल रावत
  14. हर्षवर्धनि सुमन
  15. विभव सैनी (परिणामी रिक्ति – प्रमोद शाह के सेवानिवृत्त होने के उपरांत 1 जून 2026 को पदोन्नति दी जाएगी)
  16. नताशा सिंह (परिणामी रिक्ति – अमित कुमार के ASP पद पर पदोन्नति होने के उपरांत)
  17. विवेक कुटियाल (परिणामी रिक्ति – योगेश चन्द्र के सेवानिवृत्त होने के उपरांत 1 जुलाई 2026 को पदोन्नति दी जाएगी)

इन पदोन्नतियों के साथ साथ सिविल, इंटेलेलीजेंस के उपाधीक्षक पदोन्नति कोटे में कुल 3 (सिविल – 2, इंटेलेलीजेंस -1) पद रिक्त हो गए हैं।